[ad_1]

सिवान। गुरुवार तड़के पुलिस की मुखबिरी करने वाले मो. इजहार पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयीं। उस वक्त वह नमाज पढकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। प्राणघातक हमले में उन्हें पांच गोलियां लगीं। मामला सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर इलाके का है। इजहार पर गोली चलवाने का आरोप सिवान के ही रईस खान पर लगा है। वह इलाके में खान ब्रदर्स के नाम से चर्चित हैं और पूर्व में एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

पूर्व में एमएलसी प्रत्याशी रह चुके रईस खान समेत आठ आरोपी

Subscribe to get breaking news alerts

घायल मोहम्मद इजहार ने रईस खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही मुझे गोली मारी है। उस समय वह मस्जिद से नमाज पढकर आ रहे थे। इजहार ने इसकी वजह भी बताई। उनके मुताबिक वह प्रशासन को सहयोग और खबर करते हैं। इसलिए उन्हें गोली मारी गई। जब उन पर गोलियां चल रही थी तो उस वारदात में कुल 8 लोग शामिल थे। उन सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गयी है। उन आठ लोगों में रईस खान और उसके एक चचेरे भाई के अलावा, गनी खान और झूलन समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं।

इजहार का आरोप-पुलिस एक्शन लेने में कर रही लापरवाही

घायल इजहार का कहना है कि घटना की वजह प्रशासन की लापरवाही है। हालांकि घटना की जानकारी के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे घटना की जानकारी के साथ मामले की पड़ताल शुरु कर दी। इजहार का यह भी आरोप है कि रईस, ग्यासपुर में ही छिप कर रह रहा है। पर प्रशासन उसके खिलाफ एक्शन लेने में लापरवाही कर रहा है। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है​ कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

रईस खान पुलिस कर्मी की हत्या में भी है आरोपी

दरअसल, पूर्व में जब एमएलसी चुनाव चल रहा था। उस समय चुनाव के दिन रईस खान ग्यासपुर जा रहे थे, यही उनका गांव भी है। पर रास्ते में ही उन पर AK47 से हमला हो गया। तब रईस ने अपने पर हुए हमले का आरोप शहाबुददीन के बेटे ओसामा पर लगाया था। बीते महीनों सिसवन इलाके में एक पुलिसकर्मी की हत्या हुई थी। उसमें भी रईस खान ही आरोपी बनाए गए हैं और पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

[ad_2]

Source link